उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी पर्वतीय शिल्पकार जन जागृति समिति द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए

आशा कोठारी
रामनगर/देहरादून

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र व गोवा के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने आज रामनगर के देवीपुरा मालधन में पर्वतीय शिल्पकार जन जागृति समिति द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो की तादाद में उपस्थित स्थानीय लोगों वह जन प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार भी व्यक्त करते हुए उपस्थित जन समूह का स्वागत सत्कार के लिए आभार भी जताया

सहभोज कार्यक्रमों से समाज में एकता, अपनों के प्रति सेवा भाव का विचार, एवं आपसी संवाद से विभिन्न विचारों को समझने का अवसर प्रदान होता है।