श्रद्धेय शंकराचार्य महाराज जी के पत्र को लेकर प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट करते हुए

आशा कोठारी

देहरादून

श्रद्धेय शंकराचार्य जी स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज जी के पत्र को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री महेंद्र भट्ट जी से मिला। स्वामी श्री जी ने प्रदेश अध्यक्ष जी को दूरभाष पर बात करते हुए कहा कि वे आपदा प्रभावित जोशीमठ के निवासियों को जल्दी राहत प्रदान करने की दिशा में सार्थक प्रयास करें। श्रद्धेय शंकराचार्य जी स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ भी जल्दी बात कर सकारात्मक समाधान निकाल कर राहत प्रदान करने की और कदम उठाएं जाने को कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सहमति जताते हुए प्रभावितों की मांगों पर जल्द सहमति बनाते हुए सकारात्मक समाधान करने पर हामी भरते हुए कहा कि वे जल्दी ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर महाराज श्री के सुझावों पर कार्य करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में श्री ऋषि प्रसाद सती,श्री भगवती प्रसाद कपरूवांन, श्री अनिल सकलानी शामिल रहे।