आशा कोठारी
मसूरी / देहरादून:

आज मसूरी रेंज के अन्तर्गत रिखोली बीट के काल्डियाना, भीतर्ली छेत्र में गुलदार को मसूरी वन प्रभाग द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। विगत दो माह से मसूरी वन प्रभाग की टीम द्वारा लगातार गस्त की जा रही थी जिसके अन्तर्गत टीम द्वारा 40 ट्रैप कैमरा 4 लाइव कैमरा एवम् 12 पिंजरे लगाए गए थे।
मसूरी वन प्रभाग के डी०एफ०ओ० श्री वैभव कुमार सिंह द्वारा बताया गया की युक्त रेस्क्यू किए गए गुलदार को मालसी कंट्रोल रूम में पशु चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में परीक्षण किया जा रहा है उक्त गुलदार 5 से 6 वर्ष का है जिसके बांई ओर के केनाईन दांत छतिग्रस्त है। उक्त टीम में डी० एफ०ओ० मसूरी श्री वैभव कुमार सिंह यस०डी०ओ० देहरादून डा उदय नंद गौड़, दिनेश नौड़ियाल वन क्षेत्र अधिकारी श्री शिव प्रशाद गैरोला
वन क्षेत्र अधिकारी श्री राकेश नेगी एवम अन्य टीम सामिल थी।