आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था मिस्सरवाला  डोईवाला के तत्वावधान में आज डोईवाला चौक मुख्य बाजार  10:30 बजे सुबह से मिस्सरवाला डोईवाला  तक भगवान श्री राम जी की  शोभायात्रा निकाली गई |

गिरीश भट्ट

डोईवाला/ देहरादून:

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था मिस्सरवाला  डोईवाला के तत्वावधान में आज डोईवाला चौक मुख्य बाजार  10:30 बजे सुबह कोठारी कॉलोनी मिस्सरवाला डोईवाला  तक  बैंड बाजों के साथ भगवान श्री राम जी की  भव्य शोभायात्रा निकाली गयी |

पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ पढ़कर पुजारी पंडित श्री  गुरु प्रसाद महंगाई जी द्वारा कार्यक्रम के शुभ अवसर का शुभारंभ किया गया ।

इस भव्य शुभअवसर पर  पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून के सुप्रसिद्ध गायककार सौरभ मैठाणी जी व कुमारी महिमा उनियाल द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य  अतिथि विश्व संवाद केंद्र प्रांत प्रमुख श्री संजय जी  ने कहा कि पूरा देश आज  प्रभु श्री  राम मय हो गया है

साथ ही आज हमारा 500 वर्ष पुराना सपना  भी  साकार हुआ है| इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष  श्री मदन आनंद जी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्री अमित कुमार के नेतृत्व में केशव पूरी बस्ती के हजारों संख्या में लोग भी उपस्थित थे

श्री ईश्वर चंद्र अग्रवाल श्री संपूर्ण थपलियाल जी सुरेंद्र वाली श्री सुंदर लोधी श्री लेखराम कोठारी श्री प्रकाश कोठारी श्री दिनेश कक्कर श्रीमती  प्रभा भट्ट श्रीमती मीना काला  श्री गर्व कक्कर  श्री महेश कोठारी श्री दिनेश कोठारी आयुष कोठारी आदि  उपस्थित रहे |

श्री गब्बर सिंह कुमाई जी के द्वारा हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया

श्री हरीश कोठारी व श्रीमती आशा कोठारी ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।