गिरीश भट्ट
डोईवाला /देहरादून

भारत की तपस्वी भूमि अयोध्या धाम में 22 जनवरी को देश ही नहीं विदेशो में भी रहने वाले करोड़ो राम भक्त श्रद्धालुओं का सपना साकार होने जा रहा है। अयोध्या में भगवान राम जी के मंदिर की कल्पना को लेकर कई राम भक्तों ने अपने प्राणों के बलिदान के साथ पुलिस की लाठी डंडे भी खाए थे। कई राम भक्तों को जेल में भी रहना पड़ा। दमनकारी सरकारों ने साधु संतो व राम भक्तों पर बब्बर अत्याचार भी किए थे। ऐसे ही राम भक्तों में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे, स्वर्गीय श्री ब्रह्म दत्त त्यागी ने भी उस वक्त पुलिस के लाठी डंडे खाई। इतना ही नहीं राम मंदिर के लिए वह जेल भी गए। स्वर्गीय श्री ब्रह्म दत्त त्यागी जी ने देहरादून से लेकर पूरे प्रदेश में अयोध्या आंदोलन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर राम भक्तों को लेकर अयोध्या धाम भी पहुंचे उनके पुत्र विष्णु त्यागी ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय श्री ब्रह्म दत्त त्यागी जी ने राम मंदिर आंदोलन के लिए राम भक्तों के साथ कई आंदोलन भी किया। आज अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ करोड़ राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है। इससे बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे देश में राम राज्य की कल्पना साकार हो रही है। डोईवाला निवासी हरीश कोठारी ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के लिए वह भी उस समय अयोध्या धाम मंदिर में गए थे। पुलिस के लाठी डंडे भी खाए। पूर्व सभासद वह भाजपा नेत्री आशा कोठारी ने कहा कि भगवान राम के मंदिर बनने से करोड़ों देशवासियों का यह बड़ा सपना साकार हुआ है।