डोईवाला चौक से सोमवार सुबह 10:30 बजे निकलेगी भगवान श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा |

आशा कोठारी

डोईवाला/देहरादून

आप सभी राम भक्तों को परिवार सहित सादर निमंत्रण।

सोमवार को डोईवाला चौक से सुबह 10:30 बजे भगवान श्री राम जी की शोभायात्रा,    निकलेगी। सभी भक्तजन भगवान का आशीर्वाद जरूर ले।

आप सभी को सहयोग से आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता (मिस्सरवाला) के तत्वाधान में डोईवाला चौक से सुबह 10:30 बजे भगवान श्री राम जी की शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा डोईवाला चौक से कोठारी कॉलोनी (मार्केट) मिस्सरवाला मुख्य मार्ग पर पहुंचेगी। कोठारी कॉलोनी (मार्केट) में हनुमान चालीसा का पाठ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों, भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

विशेष: 22 जनवरी को सुबह 10:30 बजे डोईवाला चौक से मिस्सरवाला कार्यक्रम स्थल तक भगवान श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दिन भगवान श्री राम जी की शोभायात्रा में पीले वस्त्र पहनकर, शामिल होकर पुण्य अवश्य कमाए।

विशेष: सभी भक्तजन अपने घर से भगवान श्री राम जी को अर्पित करने के लिए पुष्प जरूर लाएं।

विशेष: कार्यक्रम स्थल मे एलइडी पर अयोध्या धाम का प्रसारण भी दिखाया जाएगा।

आप सभी क्षेत्र वासियों से निवेदन है, कि इस शुभ अवसर पर आप भी अपने परिवार सहित उपस्थित होकर भगवान श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद भी ग्रहण करें।

कार्यक्रम आयोजन सभी राम भक्त
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏