देहरादून
आशा कोठारी


पूर्व दायित्वधारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी श्री अरुण सूद ने बताया कि वीसीएल बॉलीबॉल लीग जो कि 6 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 नोएडा में हो रही है उसमें देश के अच्छे वॉलीबॉल खिलाड़ी विभिन्न कल्बो से लीग में भाग ले रहे हैं प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को बहुत ही अच्छी प्राइस मनी ऑर्गेनाइज की ओर से मिलेगी देश के विभिन्न स्थानों में अपनी अपनी क्लब टीम के कोचिंग कैंप लगे हुए हैं देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में नाम्मा बेंगलुरु समैसरस का कैंप लगा हुआ था जिसमें खिलाड़ी मंनदीप सिंह मान पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी हेड कोचओएनजीसी की कोचिंग में पसीना बहा रहे थे। टीम को आशीर्वाद देने के लिए मुझे और ओएनजीसी वॉलीबॉल टीम के प्रभारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अवनीश यादव को भी आमंत्रित किया। बहुत प्रसन्नता हुई कि विभिन्न क्लबों से और वीसीएल से खिलाड़ियों को पूरी सुविधा और धनराशि मिल रही है इससे भारत में वॉलीबॉल बहुत प्रचलित होगा नई-नई प्रतिभाएं मेहनत करके आगे आएंगी नाम्मा बेंगलुरु समेस्रस और मेंन ऑर्गेनाइजर वीसीएल को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं। विशेष शुभकामनाएं टीम के मुख्य कोच मनदीप सिंह मान को ।