देहरादून
आशा कोठारी

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं पुष्पलता सिलमाना के साथ रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि ओमप्रकाश बहुगुणा ने स्वo रणजीत सिंह वर्मा व स्वo वेद उनियाल के साथ ही स्वo कौशल्या डबराल और स्वo सुशीला बलूनी के व अन्य साथियों के साथ राज्य की मांग को लेकर बहुत संघर्ष किया। वह बहुत कर्मठता के साथ सभी को लामबंद करते थे। वह संघर्ष के दौरान पुलिस की लाठी व बटो से घायल हुये और कई बार जेल भरो आन्दोलन में जेल गये।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व गणेश डंगवाल के साथ प्रदीप डबराल ने कहा क़ि उनके संघर्ष
को नहीं भुलाया जा सकता वह बहुत भावुक व्यक्तित्व थे और हमेशा युवाओं को मार्गदर्शक करा करते थे। अब हमें उनके सपनों को मूर्त रूप में लाने के लियॆ प्रयत्नरत रहना होगा।
इसमें केशव उनियाल , सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र जुगरान , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , प्रदेश प्रवक्ता/जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती , संयोजक पूरण सिंह लिंगवाल , नवनीत गुसांई , गणेश डंगवाल , टिहरी से हरिओम ओमी , कमल गुसांई , मोहन सिंह रावत , हरी सिंह मेहर , सुशील चमोली , जगमोहन रावत , प्रभात डण्डरियाल , राजेश्वरी परमार , सुलोचना भट्ट , प्रमिला रावत , शान्ति शर्मा , अरुणा नेगी , सुनंदा नेगी , सरिता गौड़ , विरेन्द्र रावत , विनोद असवाल , महेन्द्र सिंह रावत , मोहन खत्री , चन्द्रकिरण राना , रामलाल खंडूड़ी , गम्भीर सिंह परमार , आशा नौटियाल , उमा जोशी , साबी नेगी , सुलोचना उनियाल , देवेश्वरी गुसांई , सौन्दी रावत आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।