
हरिद्वार /देहरादून-
आशा कोठारी
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष प्रभात आर्य ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत, परिश्रम एवं समर्पण से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। किसानों की खुशहाली ही उत्तराखंड की समृद्धि का आधार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
प्रभात आर्य ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसान भाइयों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान और लाभ मिले। कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और गांवों को मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेहनतकश किसान, छोटे व्यापारी, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से पिछड़े वर्गों के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से ओबीसी समाज के युवाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
प्रभात आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होगा तो प्रदेश और देश मजबूत होगा।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि किसानों का सम्मान करें, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग दें और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए मिलकर कार्य करें। उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।