
डोईवाला/देहरादून
आशा कोठारी
नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान पुरुसोत्तम डोभाल, सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र बेलवाल ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU), जौलीग्रांट को टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग 2026 में 201–300 ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि उत्तराखंड एवं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। विश्व के 1,600 से अधिक विश्वविद्यालयों के बीच संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG-6: स्वच्छ जल एवं स्वच्छता) में 89वीं वैश्विक रैंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय ने शिक्षा, शोध एवं सतत विकास के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित की है।
इस दौरान फिल्म निर्माता संजय चमोली सहित , कमल गोला और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने विश्वविद्यालय परिवार को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।