डोईवाला / देहरादून:
प्रभा भट्ट




विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत रेंज परिसर बड़कोट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय गणमान्यों ने ग्रामीणों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करने की अपील की गई।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में आदर्श संस्था डोईवाला किस संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी, भाजपा गढ़वाल संयोजक श्री अरुण शर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री जीवन चौहान, पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री सतीश सेमवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री सुनील भट्ट, क्षेत्रपंचायत सदस्य श्री आशीष सजवाण व श्रीमती पूनम सजवाण शामिल हुए।
वन विभाग से वन क्षेत्राधिकारी श्री धीरज़ सिंह रावत, उप वन क्षेत्राधिकारी श्री महेन्द्र सिंह चौहान, वन दरोगा श्री गोविन्द सिंह, श्री महाबीर सिंह, श्री अखिलेश प्रसाद नौटियाल, वन बीट अधिकारी श्री मुकेश सजवाण, श्री मनोज कुमार, श्री राजेन्द्र सिंह, श्रीमती प्रियंका व कु० कंचन चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
——–
पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंड बना मिसाल, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की आशा कोठारी ने की सराहना
बड़कोट/देहरादून,
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़कोट रेंज परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान आदर्श संस्था डोईवाला की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान, जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों की स्वच्छता, वन संपदा के संवर्धन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
श्रीमती कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रहे हैं। राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित उत्तराखंड प्रदान करने के लिए सरकार की दूरदर्शी नीतियां महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं।
उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण को अपनाने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधे की जिम्मेदारी ले, तो उत्तराखंड की हरियाली और समृद्धि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जनभागीदारी के क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहा है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने की अपील भी की।