जॉली ग्रांट / देहरादून:
आशा कोठारी


विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर भाजपा डोईवाला मण्डल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज थानों रेंज के प्रकृति शिक्षण संस्थान अनुसंधान जौलीग्रांट कोठारी मौहल्ला देहरादून में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
आइए, हम सभी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध पर्यावरण का निर्माण करें।