दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल में 10-दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, ‘पर्यावरण संरक्षण’ थीम पर बच्चों ने बिखेरा हुनर

प्रभा भट्ट

डोईवाला/देहरादून

*भानियावाला (देहरादून)।*
दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल, भानियावाला में गत 25 मई से आयोजित हो रहे 10-दिवसीय समर कैंप का समापन अत्यंत भव्यता के साथ हुआ. इस वर्ष समर कैंप का मुख्य प्रकरण (थीम) *’पर्यावरण संरक्षण’* रखा गया था, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया गया. कैंप के अंतिम दिन बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिन्हें बाद में उपस्थित अभिभावकों को स्मृति चिह्न व उपहार के रूप में भेंट किया गया.
दस दिनों तक चले इस विशेष कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक, शैक्षणिक और खेल गतिविधियों का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला. कला और शिल्प (Craft Work) के अंतर्गत विद्यार्थियों ने वेस्ट मटीरियल का उपयोग कर बॉटल आर्ट, कुल्हड़ पेंटिंग और अखबार के लिफाफे जैसे कई आकर्षक व पर्यावरण-अनुकूल मॉडल तैयार किए. इसके अतिरिक्त, बच्चों के मनोरंजन और व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के लिए एक-दिवसीय पूल पार्टी, सिनेमा दिवस तथा स्थानीय नर्सरी के भ्रमण जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं.
कैंप के दौरान बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बैडमिंटन, चैस (शतरंज) और कैरम जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया. शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन में आयुष रावत (कक्षा 5), चैस में आयुष रावत (कक्षा 6) तथा कैरम प्रतियोगिता में प्रिटी एवं अनुज संयुक्त रूप से विजेता रहे.
कार्यक्रम के समापन सत्र में विद्यालय के *चेयरमैन निदेशक श्री बी.पी. उनियाल*, प्रधानाचार्या डॉ. पुष्पा उनियाल, उप निदेशक श्री साकेत उनियाल एवं डॉ. दीपिका उनियाल तथा ब्रांच इंचार्ज श्रीमती रूपाली मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर रीता शर्मा, दीक्षा बिष्ट, रजनी उनियाल, जयंत उपाध्याय, प्रवीण जुयाल, पूनम गोदियाल, कविता बिज़लवाण आदि शिक्षक व स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे. स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और बच्चों के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में छिपी बहुमुखी प्रतिभा को बाहर लाने और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं.