भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य श्रीमती पूनम थापा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की है।

देहरादून:

आशा कोठारी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य श्रीमती पूनम थापा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की है।
श्रीमती थापा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं।