देहरादून
प्रभा भट्ट

आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता समिति (डोईवाला) देहरादून द्वारा इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन सिंह परिहार, दायित्व धारी वे वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विनय रोहिल्ला, दायित्व धारी श्री बलजीत सिंह सोनी ने इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को अपने हाथों से संयुक्त रूप से प्रशस्तिपत्र पत्र देकर सम्मानित किया। आदर्श संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी ने भी इंस्पेक्टर प्रदीप रावत की ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठा के लिए जमकर तारीफ की।