ऋषिकेश / देहरादून
आशा कोठारी


रायवाला स्थित मिडवे रिजॉर्ट में आज युवा शक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बच्चों को खेल सामग्री वितरित की गई तथा शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों और युवाओं को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय प्रेमचंद अग्रवाल जी रहे। उन्होंने बच्चों और युवाओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अभिभावकों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। सभी उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के उत्साहवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम संयोजक एवं ग्राम प्रधान रायवाला श्री सागर गिरि ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।