आशा कोठारी
देहरादून



प्रवास के अंतिम दिन
प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की आर्थिक खुशहाली की कामना की भी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने देवभूमि प्रवास के अंतिम दिन की शुरुआत टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना से प्रारंभ करते हुए मंदिर में कुछ पल भी बिताए। टपकेश्वर मंदिर समिति के संत महात्माओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आशीर्वाद देने के साथ स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।
प्रवास के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले प्रसिद्ध पौराणिक टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर देश और देश प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान होता रहा। इस दौरान मंदिर के श्री 108 महंत कृष्णागिरी महाराज, दिगंबर भगत गिरी महाराज आदि संत महात्मा व देवतुल्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। श्री 108 महंत कृष्णागिरी जी महाराज ने मंदिर की महत्वता पर भी प्रकाश डाला। मंदिर समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।