पौड़ी /देहरादून
आशा कोठारी

जिला पौड़ी गढ़वाल के ग्राम पंचायत काण्डा रिखणीखाल की प्रधान श्रीमती विनीता ध्यानी ने क्षेत्र के दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामीजी को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की गयी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्बोट पार्क से तैडिया गांव को वन मोटर मार्ग बनाए जाने की मांग के अलावा सिंगल केबिल के माध्यम से तैडिया गॉंव को कांडानाला से विद्युतीकरण करने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत कांडा तथा मदाल घाटी के दूरस्थ दर्जनों गाँव में मोबाइल नेटवर्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण इलाकों में मोबाइल टावर लगाए जाने की मांग उठाई है। जिससे आम जनता को नेटवर्किंग सुविधा मिल सके। माननीय मुख्यमंत्री जी के क्षेत्रीय जनता के बीच रिखणीखाल ब्लाक में पधारने पर ग्राम पंचायत तैडिया- कांडा की समस्त जनता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता ध्यानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की भी जमकर सराहना की। और मुख्यमंत्री के जिंदाबाद के नारे भी लगाए।