पिथौरागढ़/ देहरादून
आशा कोठारी
बेरीनाग के खितोली गांव में चल रही 10 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा में आज पंचम दिवस प्रातः पूजा अर्चना के बाद आचार्य श्री किशोर जोशी जी ने श्रम, कर्म,भगवती अवतार, वणुन देवता, की कथा सुनाई। पिथौरागढ़ से आए आचार्य श्री किशोर जोशी ने अपनी मनोरंजक शैली में कथा प्रस्तुत की। वहीं बीच बीच में भजन और प्रसंगो पर आधारित गीत गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने भी सबको झूमने नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं कथावाचक ने कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि चाहे अवतार कोई भी हो उसका उद्देश्य केवल धर्म स्थापना करना है।कथा सुनने के लिए खितोली ग्रामवासी सहित आसपास के दर्जनों ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी कथा श्रवण करने व इसका रसपान करने के लिए आ रहे हैं। संगीतकार गणेश कांडपाल ढोलक वादक अंकित जोशी ने भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया।जिसमें पुजारी आनन्द बल्लभ पंत,मुख्य यजमान किशन पंत/, भुवन चंद्र पंत, कैलाश पंत, रमेश चंद्र पंत,तारा दत्त पंत,भगवती प्रसाद पंत, गिरीश चंद्र पंत, प्रदीप पंत,सुरेश पंत, धीरज पंत, दिव्यांशु पंत, अशोक पंत, विजय पंत, हिमांशु पंत, मनोज पंत, हरीश पंत,दीपक पंत, निखिल पंत, मयंक पंत, विमलेश पंत,हेम पंत, मोना पंत आदि समस्त क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।