देहरादून:
आशा कोठारी




केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित सुपोषित किशोरी ,सशक्त नागरिक स्लोगन को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन थारू विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय पोशाक महीना जो एक से तीस सितंबर तक मनाया जा रहा है के अंतर्गत जाता थारू विकास भवन में कुपोषण की समाप्ति एवं पोषण आहार जागरूकता के अंतर्गत चलचित्र एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम लोगों को जागरूक करने के लिए पोषण के प्रति एवं पोषण आहार के महत्व के प्रति जागरूकता लाने स्टेज शो के द्वारा पोषण आहार एवं पौष्टिक भोजन के महत्त्व सरकार द्वारा कुपोषण के खात्मे के लिए चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए संचालन समिष्ट बिष्ट ने किया बाल विकास अधिकारी नीरज भट्ट की देखरेख में जंक फूड से दूर रहने एवं पोषण मिल की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज की प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता ,वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू उत्थान समिति द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं पोषण आहार की प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गई भारत सरकार द्वारा 2018 से कुपोषण के खात्मे में के लक्ष्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हर माह महिलाओं को जागरूक करने के कार्यक्रम किए जा रहे है में डॉक्टर शुभम सिंह डॉक्टर रविंद्र कुमार द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोपाल सिंह राणा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडे ब्लॉक प्रमुख संगीता राणा पूर्व नगर महामंत्री मनोज वाधवा प्रधान सोमनाथ सिंह रविंदर राणा सुपरवाइजर विनीता शर्मा शोभा चाणक्य बंटी राणा भास्कर डॉक्टर दीप जोशी राहुल सक्सेना शादाब अहमद आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण किया गया