डोईवाला / देहरादून
प्रभा भट्ट




आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता मिस्सरवाला (डोईवाला) व वन विभाग के सहयोग से सोमवार को लच्छीवाला गेस्ट हाऊस मे जल, जंगल, जमीन को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसके उपरान्त स्वच्छता अभियान का संकल्प भी लिया गया।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ जल, जंगल, जमीन व प्राकृतिक जल स्रोतों को भी बचाएं जाना जरूरी है। उन्होंने वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वछता अभियान पखवाड़ा कार्यक्रम की भी जमकर सराहना भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति को नया मुकाम मिल रहा है।
लच्छीवाला रेंज अधिकारी श्रीमती मेघावी कीर्ति ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर वन विभाग द्वारा इन दोनों रोजाना स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के साथ जन जागरूकता गोष्ठी और रैली का आयोजन भी किया जा रहा है।
जिसमें वनों को बचाए जाने वनों के आसपास कूड़ा करकट की रोकथाम हेतु स्वच्छता के संदेश के साथ वनों में रहने वाले जंगली जानवरों जीव जंतुओं के संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।
इस मौके पर वन दरोगा श्री पूरन सिंह रावत, श्री रजत, श्री अवनीश
श्रीमती नूतन, कुमारी सीमा मिश्रा, श्री अंकित सिंह, श्री सुमित सिंह व लच्छीवाला रेंज के अंतर्गत कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।