चार माह का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का हुआ समापन

टिहरी / देहरादून:

आशा कोठारी

नरेंद्र नगर उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से केंद्र सरकार प्रायोजित प्रधान मंत्री अनुसूचित जाति (PMAJAY) के अंतर्गत श्री देव सुमन वेलफेयर समिति द्वारा नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन होने के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। श्री गजेन्द्र सिंह महा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, टिहरी गढ़वाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा सभी प्रशिक्षणार्थीयो को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री जयदीप भारद्वाज, सहायक प्रबन्धक, निगम ने अवगत कराया कि संस्था द्वारा 30 प्रतिभागियों को 4 माह का प्रशिक्षण दिया गया है और प्रशिक्षण के बाद स्व रोजगार करने हेतु ऋण दिया जाता है जिसमें निगम द्वारा अधिकतम 50 हजार का अनुदान दिया जाएगा। महाप्रबंधक द्वारा भी जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की तथा साथ ही योजना का लाभ लेते हुए स्व रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया l कार्यक्रम में मोहन चंद्र जोशी, पी एल थपलियाल, दिनेश कुमार रावत,शशि भूषण,ऊषा कैंतुरा, मास्टर ट्रेनरए दानिस, अल्पसंख्यक विभाग, अंजना, संजना, कनिका, रिया, सकमा, अंकिता, सपना, सीमा गीता, रिंकी आदि उपस्थित रहे