स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी जी के नेतृत्व में पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देहरादून:

आशा कोठारी

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरवार को पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी जी के नेतृत्व में पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत वीरवार को पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन, देहरादून में प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी जी के नेतृत्व में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी जी एवं अन्य कार्मिकों द्वारा पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ परिसर एवं मुख्यालय परिसर के बाहर झाडू़ लगा कर सफाई की गयी।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा अगवत कराया गया कि देश के यशवस्वी एवं दूरदृृष्टा मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी समय-समय पर स्वच्छता अभियान आयोजित किये जाते रहते हैं तथा स्वच्छता केे लिये सभी देश एवं प्रदेशवासियों को प्रेरित करते रहते हैं।
इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों से आह्वाहन भी किया गया कि सभी कार्मिक अपने घर तथा कार्यालय के इर्द-गिर्द हमेशा सफाई रखें क्योंकि यदि प्रत्येक कार्मिक अपने घर और कार्यालय को साफ-सुथरा रखेंगे तो निश्चित ही घर से मोहल्ला, मोहल्ले से गाँव, गाँव से शहर तथा शहर से पूरा देश साफ-सुथरा होगा। यदि घर, मोहल्ला, गाँव, शहर एवं देश साफ-सुथरा होगा तो निश्चित ही साफ-सुथरे वातावरण में सभी नागरिक स्वस्थ होंगे तथा यदि नागरिक स्वस्थ होंगे तो निश्चित ही देश स्वस्थ होगा एवं तरक्की करेगा।
साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पिटकुल के सभी कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि कल दिनांक 15.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी कार्मिकों द्वारा प्रातः 08ः00 बजे प्रभात फेरी निकालते हुये 132 के0वी0 उपकेन्द्र माजरा परिसर स्थित विभागीय काॅलोनी में सभी घरों में तिरंगा बाँटा जाएगा तथा आजादी एवं तिरंगे के सम्मान में गीत गाये जायेंगे तथा देश भक्ति के नारे लगाये जाएंगे, इसके पश्चात 09ः00 बजे ध्वजा रोहण किया जाएगा, तदोपरान्त देश के यशवस्वी एवं दूरदृृष्टा मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा दिये गये नारे ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ के अनुपालन में वृक्षारोपरण किया जाएगा।
इसके साथ ही उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्मिक कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग एवं हर्षो-उल्लास के साथ आजादी के पर्व में हिस्सा लेना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी, कम्पनी सचिव, श्री अरूण सभरवाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री अशोक कुमार जुयाल, मुख्य अभियन्ता श्री कमल कान्त, श्री ईलाचन्द, च्श्री जितेन्द्र चतुर्वेदी, श्री पंकज कुमार महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, उपमहप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, अधीक्षण अभियन्ता, श्री नीरज पाठक, श्री मन्तराम, श्री एस0पी0 आर्य, श्री ललित कुमार, श्री अविनाश अवस्थी, श्री अधिशासी अभियन्ता श्री रविन्द्र कुमार, श्री राजीव सिंह, श्रीमती मीनाक्षी भारती, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री तरूण सिंघल वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री दीपक पाण्डे, श्रीमती राधिका गर्ग, श्री राहुल पंवार सहायक अभियन्ता, श्री दिनेश पाल, श्रीमती रीनू जोशी भारद्वाज, श्रीमती वीणा, कार्यालय अधीक्षक प्रथम सुश्री गीता भट्ट, कार्यालय सहायक-प्रथम श्रीमती दीपा रानी, श्रीमती ममता, लेखाकार श्रीमती वनीता पटवाल, सहायक लेखाकार श्रीमती शीबा अली एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।