आशा कोठारी
उत्तरकाशी /देहरादून :

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू एवं बडकोट के मध्य सिलक्यारा के समीप निर्माणाधीन सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार हर गतिविधियों पर मूवमेंट बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरी टीम जी जान से टनल में फंसे लोगों को निकालने की दिशा में प्रयत्नशील है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी मुख्यमंत्री से मोबाइल पर संपर्क बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा सभी मजदूरो को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं। बुधवार को एयरफोर्स के तीन विशेष विमान 25 टन भारी मशीन लेकर के आ रहे हैं। जो मलबे को भेद कर स्टील पाइप दूसरी तरफ पहुंचने में मददगार साबित होगी।
इस मशीन के जरिए प्रति घंटे 5 मीटर मलबा निकला जा सकेगा।
आज शाम से इस मशीन के जरिए काम शुरू करने की कोशिश की जाएगी।
अब नॉर्वे और थाईलैंड की विशेष टीमों की मदद ली जा रही है।
रेस्क्यू टीम ने थाईलैंड की उसे रेस्क्यू कंपनी से संपर्क किया है जिसने थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकाला था
नॉर्वे की एन जी आई एजेंसी से भी संपर्क किया गया है जिससे सुरंग के भीतर ऑपरेशन में विशेष सुझाव लिए जा सके
भारतीय रेल, आर वी एन एल, राइट्स एवं इरकॉन के विशेषज्ञों से भी सुरंग के भीतर ऑपरेशन से संबंधित सुझाव लिए जा रहे हैं