आशा कोठारी
डोईवाला/देहरादून:
आयुर्वेद के आदि देव भगवान धन्वंतरि जी की जयंती एवं 8वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हिमालयीय विश्वविद्यालय डोईवाला के संयुक्त तत्वाधान में हिमालयीय चिकित्सालय के परिसर में धनवंतरी पूजन का आयोजन किया गया, इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे पुरोहितों द्वारा मंत्रोंचारण के साथ पूजन एवं हवन कराया गया,
इस अवसर पर काय चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 पंकज रतूड़ी द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाये जाने के उद्देश्य एवं 8वें आयुर्वेद दिवस के विषय “हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद” पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए आयुर्वेद को अपनाकर सुखायु की प्राप्ति के बारे में सभी को अवगत कराया,
पूजन के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप भारद्वाज, प्रति कुलपति डॉ राजेश नैथानी,प्राचार्य डॉ0 अनिल झा,कुलसचिव डॉ0 अरविंद अरोरा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ0 निशांत राय जैन उपस्थित रहे साथ ही संस्था के समस्त शिक्षकों, स्टाफ ,छात्र-छात्राओं एवम अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ0 ममता कुंवर, राकेश पोखरियाल, हरीश नवानी, अनुज गर्ग, प्रताप नेगी, प्रकाश, नवीन, राकेश, राजेंद्र, रिया, शोभा, जितेंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा।