आशा कोठारी

देहरादून:

हिमालयीय विश्वविद्यालय देहरादून के सभागार कक्ष में आज दिनांक 9 नवंबर 2023 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें अपराह्न 1:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में उत्तराखंड शहीदों की याद में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया तत्पश्चात सभागार कक्ष में विश्वविद्यालय के विशिष्ट अतिथियों माननीय कुलपति प्रोफेसर काशीनाथ जैना प्रति कुलपति डॉ राजेश नीथाणी कुल सचिव श्री अरविंद अरोरा प्राचार्य हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अनिल झा जी प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज अंजना विलियम्स प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर निशांत राय जैन संकाय अध्यक्ष डॉ अनूप बलूनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे सर्वप्रथम डॉक्टर सुभाष बडोला द्वारा उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना पर संबोधन प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर योग विभाग के छात्रों द्वारा एवं योग विभाग के डॉक्टर शिवचरण नौटियाल द्वारा राज्य स्थापना दिवस की उपलक्ष में अलग-अलग गीत प्रस्तुत किए गए डॉक्टर दीपक्षी एवं दीपाली तोमर द्वारा उपलब्धियोंअपने विचारव्यक्त किए गए इसी क्रम में नरसिंग की छात्राओं द्वारा एक गढ़वाली लोक नृत्य प्रस्तुत कर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम के समापन पर कला एवं मानवीकी संकाय अध्यक्ष डॉ अनूप बलूनी द्वारा सभागार में उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर ममता की कुंवर द्वारा किया गया।