आशा कोठारी
देहरादून:

देहरादून स्थित पिटकुल संस्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य के अवसर पर पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी सी ध्यानी ने पिटकुल के सभी कार्मिकों को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी कार्य शैली में परिवर्तन लाते हुए जन भावनाओं के अनुसार कार्य करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर देश के प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद करते हुए उनको नमन भी किया गया।
पिटकुल मे देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के शुभ अवसर पर शासन स्तर पर ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ मानने के निर्देश के अनुरूप पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक ध्यानी द्वारा निगम मुख्यालय पर कार्यरत सभी कार्मिकों को राष्ट्र की स्वतंत्रता, संरक्षित एवं सुदृढ करने व समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई गयी। अपने संबोधन में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी दूरदर्शी सोच एवं देश की एकता को बनाये रखने हेतु उनके द्वारा दिये गये योगदान व कार्याें को याद करते हुये नमन किया। उन्होंने सभी कार्मिकों को देश की सुरक्षा और एकता बनाये रखने में अपना योगदान देने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर कमल कान्त, मुख्य अभियन्ता, अरूण सभरवाल, कम्पनी सचिव, श्री ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता, अनुपम सिंह मुख्य अभियन्ता, जितेन्द्र चतुर्वेदी, मुख्य अभियन्ता (जा0) अनुपम शर्मा, मुख्य अभियन्ता, मनोज कुमार, महाप्रबन्धक (वित्त) मन्तराम, अधीक्षण अभियन्ता, सचिन रावत, अधीक्षण अभियन्ता, पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, कार्तिकेय दुबे, अधीक्षण अभियन्ता, सन्तोष कुमार, अधीक्षण अभियन्ता नीरज पाठक, अधीक्षण अभियन्ता, ललित कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, अविनाश चन्द्र अवस्थी, अधीक्षण अभियन्ता, श्रीमती शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (वित्त), श्रीमती सायमा कमाल, अधीक्षण अभियन्ता, विवेकानन्द, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी एवं पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में कार्यरत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने पिटकुल में निविदाओं एवं अनुबन्धों में उत्पन्न विवादों को निगम स्तर पर ही सौहार्द पूर्ण तरीके से निस्तारित किये जाने हेतु वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र (Alternate Dispute Resolution Mechanism) विकसित किये जाने एवं अनुबन्धों एवं निविदाओं के समाधान, समान नियमों एवं शर्तों तथा प्रतिबन्धों को सम्मिलित किये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अभियन्ता अधिकारियों के साथ चर्चा कर कमलकान्त, मुख्य अभियन्ता (पी0एम0यू0) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें श्री ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता (क्रय एवं अनु0), अनुपम सिंह, मुख्य अभियन्ता (परि0एवंअनु0), श्री अनुपम शर्मा, मुख्य अभियन्ता (परियोजना), अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0)/(विधि), श्रीमती शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) एवं अरूण सभरवाल कम्पनी सचिव को सदस्य नामित किया गया है। उक्त कमेटी को दिनांक 9 नवंबर तक आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।