आशा कोठारी
डोईवाला/देहरादून:

दिव्य हिमगिरि संस्थान के तत्वाधान में 6वीं हिमालयन एजुकेटर्स सम्मिट 2023 का आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर 2023, का आयोजन हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला, देहरादून के प्राचार्य “डॉ दिनेश चंद्र नैनवाल” को बेस्ट प्रिंसिपल ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार श्री आनंद वर्धन, आईएएस, संयुक्त मुख्य सचिव, उत्तराखंड सरकार द्वारा दिया गया।
प्राचार्य डॉ दिनेश चंद्र नैनवाल को यह पुरस्कार उनकी प्रशासनिक क्षमता, समर्पित सेवा, सद्भावना, पठन पाठन के सुचारू रूप से संचालन, महाविद्यालय के अनन्य महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादन हेतु दिया गया। अपने निरीक्षण और संचालन में प्राचार्य डॉ दिनेश चंद्र नैनवाल ने शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला को नैक के मूल्यांकन में “ग्रेड बी” प्राप्त कराया।
अपने महाविद्यालय के प्राचार्य को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने पर पूरे महाविद्यालय परिवार में प्रसन्नता की लहर है। यह महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
आज शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने प्राचार्यजी को बधाई दी और उच्च शिक्षा विभाग का आभार जताया।