आशा कोठारी
डोईवाला/देहरादून:

राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में एंटी ड्रग सेल द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डी.सी.नैनवाल ने बताया कि एण्टी द्रग सेल के क्रिया-कलापों को विस्तार देने की दिशा में नुक्क्ड़ नाटक एक महत्वपूर्ण गतिविधि है. उन्होंने विश्वास जताया कि छात्र इस नाटक को लेकर ग्रामीण अंचल में ले जायेंगे. इस कार्यक्रम में एन एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर किरण जोशी तथा डाक्टर नूर हसन विशेष सहयोग रहा.इस अवसर पर डॉक्टर कुंवर सिंह, डॉक्टर सुजाता, डॉक्टर पंकज पांडे, डॉक्टर पूनम रावत, डॉक्टर संगीता रावत उपस्थित रहे.नुक्कड़ नाटक मे आशीष रावत, नमिता,पायल कुकरेती, काजल, अंजलि, मधुबाला, दिव्या बिष्ट, हिमांशी पवार, रिया थपलियाल, मनीषा थापा, कौशल सोनकर, पूजा ,आरती ,उर्मिला ने भाग लिया.