आशा कोठारी

देहरादून:

देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शासन प्रशासन स्तर पर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी के अंतर्गत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दून वासियों को कई योजनाओं की सौगात दिए जाने के लिए कार्य व्यवस्थाएं धरातल पर उतारने के साथ क्रियान्वित भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के अनुसार राजधानी देहरादून में जन सुविधाओं के अनुरूप प्रमुख मार्गो को हाईटेक बनाने के साथ आम नागरिकों की सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह द्वारा भी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार रूप देने के लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों पर ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कार्य धरातल पर भी दिखाई देने लगे हैं। दिसंबर में राजधानी में होने वाली समिट की तैयारी भी देहरादून में दिखाई दे रही है।