राज्य में असंवेदनशीलता का प्रसार, धार्मिक उन्माद और जिहादी विचारधारा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- मुख्यमंत्री

आशा कोठारी

अल्मोड़ा/ देहरादून:

कल अल्मोड़ा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना जैसे कठिन और संवेदनशील समय में, समाज को एकजुटता और सहानुभूति दिखाने की जरूरत थी तब इसके विपरीत, मोहम्मद आमिर (वर्तमान निवासी, रामनगर) ने सोशल मीडिया पर अत्यंत असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस हादसे के संबंध में अमर्यादित बातें भी लिखी।

इसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी को टैग करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। जिस पर संज्ञान लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया गया।

राज्य में असंवेदनशीलता का प्रसार, धार्मिक उन्माद और जिहादी विचारधारा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों से समाज की शांति और समरसता पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है, जो किसी भी तरह से उचित नहीं है। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।