31-10-24
आशा कोठारी
देहरादून





राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के नायक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती पर घंटाघर स्थित उनकी मूर्ति पर राज्य आंदोलनकारी और भारतीय रैड क्रास सोसाइटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री द्वारा माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी और भारतीय रैड क्रास सोसाइटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री ने सभी नागरिकों से मिलजुल कर रहने, आपस में सौहार्द्र पूर्ण व्यवहार करने और जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए, हमेशा तत्पर रहने की अपील की। इस अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के समाज सेवीयो ने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। सभी समाजसेवियों ने वहाँ पर उगी घास की सफाई भी की।