आशा कोठारी
देहरादून:

प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी गणेश उनियाल के नेतृत्व में वन आरक्षी, अनुज यादव, वन दरोगा हेमंत भारती वन दरोगा अजीत कुमार आदि ने लच्छीवाला रेंज के अंतर्गत नवादा रोड हरीपुर में एक प्लाटिंग में तीन वृक्ष लीची के कटे पाए गए। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी गणेश उनियाल ने इस मामले में वन एक्ट के अंतर्गत ठोस कार्रवाई कीl
कार्रवाई के दौरान मौके पर कटे हुए वृक्षों के पूर्ण प्रकाष्ठ भी मौजूद मिले। मौके से लचछीवाला रेंज के स्टाफ को सूचित कर घटनास्थल पर बुलाया गयाl वह उनको मौका निरीक्षण कर कर मौके पर पड़े प्रकाष्ठ भी उनकी सुपुर्दगी की में किए गये। वन सुरक्षा दल शिवालिक वृत्त द्वारा सूचना मिलने के बाद यह कार्यवाही की गई।