
आशा कोठारी
चमोली/ देहरादून:
पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने भगवान श्री बद्रीनाथ के दर्शन किए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भी रविवार पूर्वाह्न को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी जी हेलीकाप्टर से रविवार पौने ग्यारह बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। भगवान श्री बदरीनाथ धाम पहुंचने पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ बीकेटीसी उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने उनकी अगवानी की। दोनों नेताओं ने बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये, वेदपाठ पूजा संपन्न की। इसके उन्होंने श्री महालक्ष्मी मंदिर तथा श्री बदरीनाथ मंदिर में चल रही शारदीय नवरात्रि पूजा पांडाल में पहुंच कर मां महादुर्गा के दर्शन किये। दर्शन के पश्चात मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने नेताद्वय को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार में फोटो भी खिंचवाए।
इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, भूपेंद्र रावत, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, अजय सती, अजीत भंडारी, अनसुया नौटियाल, योगेन्द्र नेगी, विकास सनवाल, हरीश जोशी सहित नवरात्रि दुर्गा पुजारी आचार्य विजय प्रसाद पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, आशीष उनियाल आदि मौजूद रहे।