आशा कोठारी
देहरादून:

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार प्रकाश सुमन ध्यानी ने डोईवाला विधान सभा क्षेत्र के बालावाला मण्डल मे भाजपा कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कर संगठन को मजबूत बनाए जाने के साथ सरकार की उपलब्धियां को आम जनता तक पहुंचने का आह्वान भी किया किया। श्री ध्यानी ने भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की, उन्होंने नथुवावाला मे भाजपा मण्डल महामंत्री अनूप डोभाल के आवास पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। नगर निगम देहरादून की निवर्तमान पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल ने भी संगठन को मजबूत बनाए जाने का आह्वान किया, रवि गुसाईं, अंकिता डोभाल, मुकेश नवानी आदि उपस्थित थे। श्री ध्यानी ने इस बीच दीपक नेगी, जगदीश रमोला, विष्णु रतूड़ी, परवीन बडोनी, विजय रावत, वीरेंद्र सजवान आदि से वार्ता की। ध्यानी ने सफल सदस्यता अभियान हेतु कार्यकर्ताओं को बधाई दी।