दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैडपेरैंट्स डे बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

आशा कोठारी

डोईवाला / देहरादून:

दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल, भनियावाला में ग्रैंडपेरेंट्स डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। बच्चे अपने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए, जिससे सभी के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।

कार्यक्रम के दौरान, ग्रैंडपेरेंट्स ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जिससे बच्चों को जीवन के विभिन्न पहलुओं और मूल्यों को समझने का अनमोल अवसर मिला। इसके अलावा, उन्होंने भी कुछ मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दीं, जो सभी के लिए बेहद मनमोहक और प्रेरणादायक रहीं।

इस आयोजन में अध्यापिकाओं ने सराहनीय कार्य किया, उन्होंने बच्चों को बेहद कुशलता से संभाला और प्रस्तुतियों के लिए उन्हें तैयार किया। स्कूल प्रबंधक श्री बी पी उनियाल, प्रिंसिपल श्रीमती पुष्पा उनियाल, सहायक प्रबंधक साकेत उनियाल, डा॰ दीपिका उनियाल, कोर्डिनेटर सहनी प्रधान व अन्य शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

इस कार्यक्रम ने बच्चों और ग्रैंडपेरेंट्स के बीच एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण बनाया, और सभी ने इसे खूब सराहा।