उत्तराखण्ड के युवा, ऊर्जावान एवं यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस पर पिटकुल की पाँच परियोजनाओं का शिलान्यास एवं ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया

आशा कोठारी

देहरादून:

उत्तराखण्ड के युवा, ऊर्जावान एवं यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पिटकुल की पाँच परियोजनाओं का शिलान्यास एवं पिटकुल मुख्यालय में मा0 मुख्यमंत्री जी का जन्मदिवस धूम-धाम से मनाते हुये ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें रिकार्ड 146 कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया।
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा मुख्य सेवक सदन, देहरादून में पिटकुल की पाँच परियोजनाओं (गढवाल मण्डल में 02 उपसंस्थान-220 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान सेलाकुई, 132 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान आराघर, एवं कुमायूँ मण्डल में 03 उपसंस्थान 132 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान धौलाखेड़ा, खटीमा एवं लोहाघाट) का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव महोदया, उर्जा सचिव महोदय, प्रबन्ध निदेशक पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी, निदेशक परिचालन श्री जी0एस0 बुदियाल, कम्पनी सचिव
श्री अरूण सभरवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी को पिटकुल की 05 परियोजनाओं के शिलान्यास पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा मा0 मुख्यमंत्री जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी।
इसके साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक दायित्वों की पूर्ति हेतु माननीय प्रबन्ध निदेशक महोदय के निर्देशन में पिटकुल द्वारा आई0एम0ए0 ब्लड बैंक के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्त दान (महादान) शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के कम्पनी सचिव श्री अरूण सभरवाल एवं निदेशक परिचालन श्री जी0एस0 बुदियाल द्वारा अपने विचार रखे गये। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि ‘‘रक्तदान महादान’’ होता है तथा जहाँ एक ओर हम रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाते हैं तो दूसरी ओर अपने शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं। आज के इस युग में लोगों को हो रही गम्भीर बीमारियों के चलते रक्त की अतिआवश्यकता होती है, वहीं दूसरी ओर हाॅस्पिटलों में रक्त की कमी होती है, जिस कारण हमें रक्तदान करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा सभी कार्मिकों को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही रक्त दान शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी को बधाई एवं शुभकामानें दी गई।
स्वैच्छिक रक्त दान शिविर में कार्मिकों द्वारा बढ़-चढ कर भाग लिया गया, जिसमें पिटकुल के कारपोरेट, गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्रों के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया, जिससे शिविर में 146 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है।
इस अवसर पर श्री अरूण सबरवाल, कम्पनी सचिव, श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0),
अधीक्षण अभियन्ता श्री पंकज कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री रविशंकर, श्री विवेकानन्द, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता श्री मुकेश चन्द्र बड़थवाल, श्री हिमांशु चैहान, श्री ज्योर्तिभाष्कर सिंह रावत, श्री राकेश बिजलवाण, श्री मनोज कुमार बहुगुणा, श्री हिमांशु बालियान, श्री दीपेश रोहिला, श्री राजीव सिंह, श्रीमती राधिका गर्ग, लेखाधिकारी, श्री प्रियांसी गर्ग, अवर अभियन्ता, संजय गर्ग, प्रारूपकार, श्री गौरव काण्डपाल, श्री विनोद घिल्डियाल, श्री सुमित नौटियाल,
श्री हिमांशु मन्दरवाल, श्री मनदीप सिंह, श्री श्री तरंग मोगा, श्री जितेन्द्र सिंह रावत, श्री राजीव सैनी, मौ0 हनीफ, श्री कपिल कुमार चैहान, श्री उदय सिंह रावत, श्री दिनेश सिंह नेगी, निर्देश कुमार चैहान, श्री अजय भट्ट, श्री कुलदीप जोशी, श्री सोहन पाल, श्री विजय पाल, श्री सुजीत आले, श्री प्रमोद जोशिया, श्री चन्द्र दर्शन सिंह बिष्ट, श्री संजय भण्डारी, श्री शूरवीर, श्री अविनाश कुमार, श्री राहुल कुमार सिंह, श्री हेमन्त सिंह, श्री वरूण अष्टवाल, श्री मोहित सिंह राणा, श्री सुशील कुमार, श्री नरेन्द्र सिंह, श्री रघुवीर सिंह, श्री संजय, श्री अभिषेक कुमार, श्री विकास कुमार आदिं कार्मिक उपस्थित रहें।