आशा कोठारी

देहरादून:

मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी की पुत्री कु. सुमात्रा सेठी निशानेबाजी में दक्षता रखने के साथ दून इन्टरनेशनल स्कूल देहरादून में दसवीं की छात्रा के रूप में पढ़ाई भी कर रही है। छात्रा कु. सुमात्रा सेठी ने अभी कुछ दिन पूर्व जसपाल राणा शूटिंग रेंज में एसएफए. द्वारा आयोजित 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा के बल पर निशानेबाजी में भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अपनी मेहनत के बल पर कु. सुमात्रा सेठी का सलेक्शन भी प्री नेशनल में हो गया है। प्री नेशनल की प्रतियोगिता अब 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में है। जिसके लिए वह पूरे मनोयोग से तैयारी कर रही है।