आशा कोठारी
देहरादून:

वन विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार घर पकड़ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैl इसी कड़ी में वन विभाग की टीम ने प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी गणेश उनियाल के नेतृत्व में टिमली रेंज के अंतर्गत ढकरानी के निकट में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध उप खनिज(बजरी) सहित बिना अभिवहन पास के पकडा गयाl वन विभाग की टीम द्वारा चलाए गए अभियान से अवैध खनन के कारोबार में लगे खनन माफिया में हड़कंभ भी मचा रहाl पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली को टीम ने वन सुरक्षा दल कालसी के सुपुर्द किया गया। वन विभाग की छापेमारी टीम में प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी गणेश उनियाल, वन दरोगा हेमंत भारती, वन दरोगा अजीत कुमार, लियाकत अली, वन आरक्षी अनुज यादव आदि भी शामिल थे।