मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने वरिष्ठ भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुंदन सिंह टोलिया जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आशा कोठारी

पिथौरागढ़ / देहरादून:

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे, भाजपा वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुंदन सिंह टोलिया जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। विदित हो कि उनके पुत्र श्री संजय टोलिया जी शासन में अपर सचिव पद पर कार्यरत हैl