वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ विशेष छापेमारी चेकिंग अभियान चलाया l

आशा कोठारी
रुड़की/  देहरादून

वन विभाग की टीम ने शनिवार तडके ने अवैध खनन के खिलाफ विशेष छापेमारी चेकिंग अभियान चलायाl वन सुरक्षा दल शिवालिक वृत्त देहरादून टीम ने ने रुड़की रेंज के अंतर्गत मंडावर वन चेक पोस्ट पार करने के उपरांत राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर एक डंपर बिना वन विभाग की अभिवहन शुल्क की रसीद के पकड़ाl वही मंगलौर वन चौकी पर लाकर रुड़की रेंज स्टाफ के सुपुर्द किया गया।इस अभियान में श्री गणेश उनियाल प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी,अजीत कुमार वन दरोगा,अनुज वन आरक्षी, दिप्पू कुमार वन आरक्षी,कमल किशोर वन आरक्षी व लियाकत अली आदि शामिल थे।*