आशा कोठारी
देहरादून:

देवभूमि उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा हाई कमान ने जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी सौपी हैl प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अपने 3 साल के कार्यकाल में समान नागरिक संहिता जैसे ठोस निर्णय व कानून बनाकर प्रदेश ही नहीं देश में भी अपनी ख्याति बनाई हैl
राज्य में समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण, कानून और लैंड जैहाद के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहेलिए
जिसके चलते मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में लागू किए गए तमाम जनहित के फैसलों को लेकर राज्य की जनता के साथ देश में चर्चित भी रहेl इतना ही नहीं हाल में हुए एक प्रतिष्ठित मीडिया के सर्वे के बाद लोकप्रियता के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी देश के अंदर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री के मुकाबले में दूसरे स्थान रहेl जिसके चलते अब उन्हें जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय हाई कमान में स्टार प्रचारक के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैl