पूर्व विधायक और उत्तराखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह वर्मा की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीयन प्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया |

आशा कोठारी
डोईवाला देहरादून

केशवपुरी (डोईवाला) में जपूर्व विधायक और उत्तराखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नप्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए दिए योगदान के लिए याद भी कियाl इस मौके पर स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट ने रेड क्रॉस सोसाइटी और कनिष्क हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गयाl

चिकित्सा विशेषज्ञों ने शिविर में आए सैकड़ो लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीl
कनिष्क अस्पताल की गायनो चिकित्सक डॉ सत्य और डॉक्टर दिव्यम ने शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें उचित परामर्श भी दियाl वही टेक्नीशियन की टीम ने ब्लड प्रेशर, ऑर्थो और शुगर, बीएमटी का निशुल्क परीक्षण भी कियाl
ईएनटी सर्जन आकांक्षा बिष्ट ने चेकअप कर लोगों को उनके कानों के प्रति जागरूक कियाl संस्था से जुड़े पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद भी कियाl
उनके पुत्र अजय कुमार वर्मा ने शिविर व श्रद्धांजलि सभा में आये स्थानीय जनप्रतिनिधियों वे प्रबुद्धजनों को सस्था की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ उनका आभार भी जातायाl गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने पूर्व विधायक स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए दिए गए योगदान के लिए उनको याद कियाl उत्तराखंड राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, कल्पना बिष्ट, पूर्व प्रधान अब्दुल रज्जाक, हरीश कोठारी, गिरीश भट्ट, कांग्रेस नेता मोहित शर्मा ईश्वर चंद्र पाल, विक्रम सिंह नेगी, अमित कुमार, भारत भूषण कौशल, राधेश्याम बहुगुणा, चंडी प्रसाद थपलियाल, धर्मेंद्र रावत, गजेंद्र चौहान, सुरेंद्र राणा, रविंद्र सोलंकी, सरदार कृष्ण सिंह, डॉ एएस बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, शुभम कंबोज, आदि स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने भी उन्हें याद किया