टिहरी /डोईवाला
प्रभा भट्ट


कोठारी परिवार ने सेममुखेम मंदिर में पूजा अर्चना कर देवभूमि उत्तराखंड में आर्थिक खुशहाली के साथ देश व विश्व कल्याण की कामना भी की गईl आदर्श संस्था डोईवाला (देहरादून) की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी, मनीषा कोठारी, आयुष कोठारी के साथ लमगांव निवासी भाजपा नेता रोशन रागढ़ ने भी मंदिर में पूजा अर्चना कीl
विदित हो कि सेममुखेम नागराज उत्तराखण्ड के जिला टिहरी गढ़वाल में स्थित एक प्रसिद्ध नागतीर्थ है। श्रद्धालुओं में यह सेम नागराजा के नाम से प्रसिद्ध है।
सेम नागराज मंदिर का सुन्दर द्वार 14 फुट चौड़ा तथा 27 फुट ऊँचा है। इसमें नागराज फन फैलाये हैl भगवान कृष्ण नागराज के फन के ऊपर वंशी की धुन में लीन हैं। मन्दिर में प्रवेश के बाद नागराजा के दर्शन होते हैं। मन्दिर के गर्भगृह में नागराजा की स्वयं भू-शिला है। ये शिला द्वापर युग की बतायी जाती है। मन्दिर के दाँयी तरफ गगू रमोला की मूर्तियाँ स्थापित की गयी हैं। मदिर मे सेम नागराजा व गगू रमोला जी की भी पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा की जाती है। कोठारी परिवार ने मंदिर में पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना कीl