उत्तराखंड की हसीन वादियों पर बनी फीचर फिल्म “बेटी बचाओ” इंडो नेपाल मैत्री हिन्दी फिल्म “लाडली बेटियां” श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को अर्पण होने जा रही है

आशा कोठारी

मुम्बई / देहरादून:

बेटी बचाओ अभियान तथा इंडो नेपाल मैत्री पर बनी निर्माण हिंदी फिचर फिल्म लाडली बेटीयां भगतसिंह कोश्यारी जी को अर्पण होणे जा रही है |
देवभूमि उत्तराखंड की पावन व उत्तराखंड की हसीन वादियों के साथ मां गंगा के पावन गंगा के तट पर निर्माणाधीन सामाजिक सरोकारों के अलावा जनजागरण अभियान के अंतर्गत बनी ‘लाडली बेटियां’ फिल्म अब बन चुकी हैl इस फिल्म को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वे महाराष्ट्र/ गोवा के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री. भगतसिंह कोश्यारीजी को रिलीज के साथ अर्पण करणे का निर्णय नवकिरण फिल्म्स पोलीस फाऊंडेशन महाराष्ट्र द्वारा लिया गया हैl
इरोस इंटरनॅशनल मिडिया तथा नेपाल फिल्म एसोशिएशन के महत्वपूर्ण सहयोग में नेपाल सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण तथा भारत वर्ष के मान्यवर महानुभवों के उपस्थिति में जनजागरण अभियान करणे का प्रयास किया जा रहा हैl
लाडली बेटिया के मुख्य निर्माता लेखक और गीतकार बी एस जोगदंड ने बताया कि इस फिल्म के निर्देशक तथा संगीतकार वैष्णव देवा, इस फिल्म की मुख्य भूमिका मे यश पंडित, अलंक्रीता बोरा, सुरेंद्र पाल, शालिनी कपूर, हॅरी जोश, बेबी सानिया, के अलावा फिल्म में गायक कुमार सानू, उदित नारायण, वैशाली माडे, डालिया मित्रा और वैष्णव देवा ने अपने सु मधुर गीतों के साथ फिल्म मे चार चांद लगाए हैंl