प्रभा भट्ट
चकराता / देहरादून



युवा मोर्चा परवादून के जिला महामंत्री विनायक नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए तेजी से कार्य कर रही हैl उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के अंदर चौमुखी विकास हो रहा हैl उन्होंने चकराता स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में प्रदेश की आर्थिक खुशहाली की कामना के लिए प्रार्थना भी कीl इस मौके पर आदर्श संस्था से जुड़े युवा वर्ग मनीषा कोठारी, आयूष कोठारी, शिवम नेगी, साक्षी नेगी आदि ने मोइला टॉप चकराता आदि क्षेत्रों का भ्रमण भी कियाl