उत्तराखंड के लोकगायक भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने अपने एक नये स्वरचित गीत ‘‘हर घर तिरंगा’’ को शनिवार यू-ट्यूब चैनल Bhupendra Basera पर लॉच किया

आशा कोठारी

देहरादून:

उत्तराखंड के लोकगायक भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने अपने एक और नये स्वरचित गीत ‘‘हर घर तिरंगा’’ को शनिवार यू-ट्यूब चैनल Bhupendra Basera पर लॉच किया गया है। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को केन्द्र में रखकर तैयार किए गए अपने इस गीत में तिरंगे के प्रति अपने देशभक्ति के जज्बे के साथ सम्मान और आदर का भाव भी प्रकट किया गया हैl उन्होंने अपने प्रशंसकों को आगामी दिनों में अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाने की अपील भी की है। इस गीत का संगीत मशहूर संगीतकार श्री वी. कैश द्वारा दिया गया हैl वही श्री ओम तरोनी, एडवोकेट ललित जोशी अन्य कलाकारों व स्कूली बच्चों द्वारा वीडियो गीत में अभिनय कर देशभक्ति से ओत-प्रोत इस नये गीत में चार चॉद लगाने का काम किया है। श्री बसेड़ा ने अपने देशभक्ति के इस जीत के द्वारा सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने, तिरंगे का सम्मान करने, वही तिरंगे की आन-बान और शान को अक्षुण रखने हेतु प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने की अपील भी की है। यूट्यूब पर लॉन्च हुए उनके गीत के बोल और धुन श्रोताओं की जुबान पर चढ़ने लगी हैl उनका देशभक्ति का यह गीत अब सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। इससे पहले भी लोकप्रिय गायक भूपेंद्र बसेड़ा के गीत यूट्यूब पर धूम मचा चुके हैंl