मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि के सपूत लक्ष्य सेन जी से फोन पर बात कर पेरिस ओलंपिक-2024 में शानदार खेल कौशल के प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवं प्रोत्साहित भी किया।

आशा कोठारी
देहरादून

हमारे युवा बैडमिंटन खिलाड़ी, देवभूमि के सपूत लक्ष्य सेन जी से फोन पर बात कर उन्हें पेरिस ओलंपिक-2024 में शानदार खेल कौशल के प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवं प्रोत्साहित भी किया। पेरिस ओलंपिक में उन्हें भले ही बिना पदक के लौटना पड़ रहा हो लेकिन लक्ष्य ने अपने अथक परिश्रम एवं खेल भावना से यह सुनिश्चित कर दिया है कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य स्वर्णिम है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि अपनी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट खेल कौशल से लक्ष्य सेन अगले ओलंपिक में करोड़ों भारतवासियों की उम्मीदों को पूरा कर “स्वर्ण लक्ष्य” को अवश्य साकार करेंगे।