मातृत्व शोक:

मनीषा कोठारी

डोईवाला/ देहरादून

21 जूलाई 2024

भानियावाला निवासी प्रधानाचार्य दिनेश भट्ट की माता श्रीमती एकादशी देवी का 83 वर्ष की उम्र मे बीमार के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना भी व्यक्त की है।
विदित हो कि श्रीमती एकादशी भट्ट पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इलाज के दौरान 21 जूलाई को प्रातः 7:30 बजे उनका स्वर्गवास हो गया। खडखडी हरिद्वार शमसान घाट मे उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती एकादशी देवी के तीन पुत्र हैं। उनके सबसे बड़े पुत्र दिनेश भट्ट अम्बावती दून वैली इन्टर कालेज पण्डितवाडी़ में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत है। जबकि द्वितीय पुत्र गिरीश भट्ट श्री गुरु रामराय महाविद्यालय पथरीबाग देहरादून व तृतीय पुत्र रमेश भट्ट ब्लड बैंक स्वामी राम हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में कार्यरत है। उनकी माता के निधन पर हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व सांसद प्रतिनिधि व पूर्व सभासद श्रीमती आशा कोठारी, गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, पूर्व उप प्रमुख नवीन चौधरी, दिनेश कक्कड आदि ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।