प्रभा भट्ट
डोईवाला/ देहरादून
18 जूलाई 2024


हरेला पर्व पर हरियाली अभियान के अंतर्गत डोईवाला विकासखंड परिसर में वीरवार को फलदार पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ी के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। खंड विकास अधिकारी डोईवाला प्रशिक्षु आईएएस गौरी प्रभात, प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्रीमती उर्मिला बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी आशीष बहुगुणा, राहुल कोठियाल, सकीला अख्तर आदि ब्लॉक अधिकारियो, कर्मचारियो ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।